Hanumat Dham

Hanumat Dham
Shahjahanpur -Vlog


हनुमत धाम भारत में उत्तरप्रदेश के ऐतिहासिक नगर शाहजहाँपुर में बिसरात घाट पर खन्नौत नदी के बीचोबीच स्थित एक पर्यटन स्थल है। यहाँ पर 104 फुट ऊँची हनुमान की विशालकाय मूर्ति स्थापित है।  ऐसा माना जाता है कि भारतवर्ष में हनुमानजी की यह सबसे बड़ी प्रतिमा है। 
हनुमत धाम में स्थापित देश की अब तक की सबसे बड़ी हनुमानजी की प्रतिमा को बनाने का कार्य 4 मई 2003 को प्रारम्भ किया गया था। लगभग 10 वर्ष और 2 माह के रिकार्ड समय में यह विशालकाय मूर्ति बनकर तैयार हुई। केवल हनुमानजी की मूर्ति की ऊँचाई ही 104 फुट है। जिस पर्वत पर मूर्ति को स्थापित किया गया है वह भी 21 फुट ऊँचा है। इस तरह पृथ्वी से प्रतिमा की सम्पूर्ण ऊँचाई 125 फुट है। वकौल सुरेश खन्ना शिमला में 81 फुट, उड़ीसा में 75.5 फुट तथा सीता पट्टी में 85 फुट ऊँची मूर्तियाँ हैं। इस मूर्ति को तैयार करने में राजस्थान से लाये गये 11 शिल्पकारों का नेतृत्व कुशल मूर्तिकार वीरेन्द्र खुडानिया ने किया। मूर्ति के निर्माण कार्य में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुए।