अश्वमेध यज्ञ

अश्वमेध यज्ञ कलश यात्रा मिश्रिख तीर्थ सीतापुर

 कलश यात्रा के साथ अश्वमेध यज्ञ शुरू : बुधवार को अश्वमेध यज्ञ का विधि विधान से शुभारंभ हो गया। पहले दिन निकली कलश यात्रा में हजारों महिलाओं का हुजूम उमड़ा। सिर पर कलश व पीत वस्त्र धारण किए महिला श्रद्धालुओं का की भीड़ ने महर्षि दधीचि की तपोभूमि पर अद्भुत छटा बिखेरी। कलश शोभायात्रा मेला मैदान से शुरू होकर दधीचि कुंड पहुंची। यहां पारंपरिक तरीके से कलश भरे गए। इसके बाद दधीचि तपस्थली की परिक्रमा की गई। मंगलगीत गाती हुई महिलाएं वापस यज्ञशाला पहुंचीं। यहां वैदिक मंत्रों के साथ विशेष रूप से प्रधान कलश का पूजन किया गया। इसके बाद यज्ञशाला के कलशों का पूजन हुआ। कलश पूजन के बाद 'देना हो तो दीजिए, जनम-जनम का साथ' और 'देवकलश आए बड़े भाग्य हमारे' मंगलगीतों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद मंच से मंत्रोच्चार के साथ विविध कार्यक्रम कराए गए।